Parshuram Jayanti: भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में शहर में निकाला चल समारोह, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Parshuram Jayanti: भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में शहर में निकाला चल समारोह, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

राज कुमार – आगर मालवा। Parshuram Jayanti: भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष में आगर जिला मुख्यालय पर सर्व ब्राह्मण परशुराम सेना द्वारा एक विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया, चल समारोह का शुभारंभ आगर कंपनी गार्डन मांगलिक भवन के यहां से किया गया

जो छावनी नाका, छावनी झंडा चौक, नाना बाजार, सराफा बाजार, सरकार वड़ा, हाटपुरा, पुराना अस्पताल चौराह, तहसील चौराहा से होते हुए आगर की पुरानी कृषि मंडी में पंहुचा जहां पर चल समारोह का समापन किया गया। चल समारोह में भगवान परशुराम स्वरूप आकर्षक धार्मिक वेशभूषा धारण कर समाज के लोग शामिल हुए

यह चल समारोह गाजे-बाजे के साथ शहर में निकाला गया जिसका लोगों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया, चल समारोह में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए।

You cannot copy content of this page