Comment on Imarti Devi: भाजपा की नेत्री व पूर्व विधायक इमरती देवी पर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जीतू पटवारी का किया पुतला दहन

राज कुमार – आगर मालवा। भाजपा की नेत्री व पूर्व विधायक इमरती देवी के ऊपर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में आज शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आगर पुरानी तहसील चौराहे पर जीतू पटवारी का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई।

Comment on Imarti Devi: दरअसल सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद विवाद शुरू हुआ. ऑडियो में एक महिला को भिंड और ग्वालियर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों का समर्थन करते हुए सुना जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि यह आवाज ग्वालियर जिले के डबरा से पूर्व विधायक इमरती देवी की है। हालांकि, इमरती देवी ने ऑडियो में उनकी आवाज होने की बात से इनकार किया और इसे ‘‘साजिश” करार दिया. ऑडियो और पूर्व विधायक के इनकार के बारे में पूछे जाने पर जीतू पटवारी ने लोकप्रिय मिठाई इमरती शब्द को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं थी।

जिसके मामले में पुलिस अधिकारी ने पटवारी के खिलाफ प्राथमिकी इमरती देवी की शिकायत पर ग्वालियर जिले के डबरा शहर में दर्ज की गई है, वही पुतला दहन के दौरान आभा चोपड़ा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, मीणा स्वर्णकार भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, पवन माली नगर मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, राकेश कसेरा, हरीश गवली, रवि फरंट, विजय रैकवार सुनील जैन, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सोलंकी, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विवेक अजमेरा आदी उपस्थित रहे।