Encroachment: आगर नगर पालिका द्वारा छावनी में की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, जेसीबी मशीनों की सहायता से हटाया अतिक्रमण

Encroachment: आगर नगर पालिका द्वारा छावनी में की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, जेसीबी मशीनों की सहायता से हटाया अतिक्रमण

राज कुमार – Encroachment: आगर जिला मुख्यालय के छावनी गणेश दत्त रोड पर अतिक्रमण कारियों द्वारा काफी बड़ी मात्रा में अतिक्रमण किया गया था, जिसमें अतिक्रमणकारियों द्वारा रोड को अपने कब्जे में ले लिया था वही इस मामले में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने के पूर्व अतिक्रमण कारियों को नोटिस भी दिए गए थे।

लेकिन इसके बावजूद भी अतिक्रमण कारियों द्वारा अपनी स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया गया इसके बाद आज सोमवार को आगर नगर पालिका द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

You cannot copy content of this page