आगर के मुख्य बाजार मे 02 हाथ ठेला व्यापारी में हुआ विवाद, बिच बचाव करने गए पुलिस कर्मी को लगा धारदार हथियार।

आगर के मुख्य बाजार मे 02 हाथ ठेला व्यापारी में हुआ विवाद, बिच बचाव करने गए पुलिस कर्मी को लगा धारदार हथियार।

रिजवान खान – आज रविवार को आगर जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में 02 हाथ ठेला व्यापारियों में ठेला लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों के बिच धारदार हथियार भी निकल गए। इस दौरान वहा से गुजर रहे पुलिस कर्मी अनिल शर्मा बीच-बचाव करने गए तो, हाथ ठेला व्यापारी के हाथ से धारदार हथियार पुलिस कर्मी के पैर में लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों द्वारा उपचार हेतु आगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर पुलिसकर्मी का उपचार जारी है। वही पुलिस द्वारा दोनों हाथ ठेला व्यापारियों को पकड़कर थाने ले जाया गया। वही घटना की जानकारी लगने पर आगर जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी आगर जिला अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मी से मिले और उनके हालचाल जाने। वहीं एसपी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। और कहा कि हमारे पुलिसकर्मी द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया है एक बड़ा विवाद घटित हो सकता था उसे रोका गया है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page