196.72 किलो ग्राम डोडा चूरा का परिवहन करने पर आगर पुलिस ने दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार, कुल रू22 लाख का माल जप्त।

196.72 किलो ग्राम डोडा चूरा का परिवहन करने पर आगर पुलिस ने दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार, कुल रू22 लाख का माल जप्त।

राजकुमार पत्रकार – आज गुरुवार को आगर कोतवाली थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रू 04 लाख कीमती 196.72 किलोग्राम अवैध रूप से डोडा चूरा का परिवहन करने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक पिकअप वाहन और एक शिफ्ट कार जप्त की है। जिनकी कीमत रू08 लाख है। दोनों से पुलिस ने कुल रु22 लाख का माल जप्त किया है। पुलिस ने बताया की उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति बडौद के रास्ते से आगर की तरफ सफेद कलर की बोलेरों जिसकी बाडी कंटेनर जैसी बनी हुई है। जिसे लेकर आगर की और आ रहे हैं। जिनके पास अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा है। जिनके आगे आगे एक शिफ्ट कार चल रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़ोद रोड़ माली खेड़ी पुलिया के पास से दोनों को पकड़ा है। जिनके पास से 196.72 किलोग्राम डोडा चूरा एवं एक पिकअप और एक शिफ्ट कार जप्त की है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page