आगर जिले के गांव में करीब 15 फीट पीली मिट्टी की खदान धसने से करीब 07 महिलाएं हुई घायल, सभी महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती।

आगर जिले के गांव में करीब 15 फीट पीली मिट्टी की खदान धसने से करीब 07 महिलाएं हुई घायल, सभी महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती।

राज कुमार – आगर तहसील अंतर्गत ग्राम भ्याना पंचायत के गांव आम्बा छपरा मैं पीली मिट्टी की खदान धसने से करीब 07 महिलाओं के घायल होने की सूचना मिली है। जिसमें से एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, सभी घायल महिलाओं को उपचार के लिए आगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर सभी का उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं पीली मिट्टी की खदान में पीली लेने के लिए गई थी।

खदान करीब 10 से 15 फीट गहरी थी जिसमें महिलाएं पीली मिट्टी खोद रही थी, इस दौरान खदान धस गई जिसकी वजह से करीब 07 महिलाएं खदान की चपेट में आ गई। जिसकी वजह से सभी महिलाएं घायल हो गई, जिन्हें ग्रामीण द्वारा मिट्टी हटाकर सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए आगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर सभी घायल महिलाओं का उपचार जारी है। वही एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page