संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, परिजन ने हत्या की जताई आशंका, जयसिंह नगर पुलिस पहुंचीं घटना स्थल पर।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, परिजन ने हत्या की जताई आशंका, जयसिंह नगर पुलिस पहुंचीं घटना स्थल पर।

दीपक कुमार गर्ग – शाडोल। जयसिंह नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कनाडीखुर्द गांव में संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वही इस बात की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम हेतु अस्पताल में भेजा गया है। बता दें कि गांव में ही निवासरत वृद्ध महिला की लाश उसके ही घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। जिस पर स्थानीय पुलिस एवं एसडीओपी ब्यौहारी द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी हैं। वहीं इस घटना में परिजनों द्वारा हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। थाना जयसिंहनगर ग्राम कनाडीखुर्द अन्तर्गत हुई अंधी हत्या में पुलिस के द्वारा महज चंद घण्टों में ही आरोपी को गिरफ्ता कर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस डॉग शीला एवं डॉग हैंडलर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा आरोपी से सख्त पूछताछ करने पर उसने अपना आरोप स्वीकार किया है। वहीं पुलिस ने घटना में जानकारी देते बताया कि उनके द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। और उससे पूछताछ की जा रही हैं, पूछताछ के उपरांत ही संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी शाम को प्रेस नोट जारी कर दी जाएगी। वहीं उक्त घटना में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु शहडोल पुलिस अधीक्षक द्वारा 10000 रुपए के इनाम उद्घोषित भी गई थी। एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन द्वारा 30,000 रुपए का ईनाम उद्घोषणा की गई थी।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page