आगर जिला मुख्यालय पर नगर पालिका द्वारा विजयदशमी पर्व पर दशहरा मैदान पर 51 फिट के रावण के पुतले का दहन किया गया, रावण के पुतले के साथ साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले का भी दहन किया गया।
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विजय दशमी के दिन आगर नगर पालिका द्वारा रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसकी तमाम तैयारियां नगर पालिका द्वारा की गई, नगर पालिका द्वारा 51 फिट के रावण के पुतले को दशहरा मैदान पर कल खड़ा कर दिया गया था जिसक आज विजयादशमी पर्व पर दहन किया गया, इस बार रावण के पुतले के साथ – साथ 25-25 फिट के मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले का भी दहन किया गया। रावण दहन के दौरान दशहरा मैदान पर रंगारंग आतिशबाजी भी की गई तथा सूर्यास्त के बाद रावण का दहन किया गया, दशहरा मैदान रंगारंग आतिशबाजी और रावण दहन को देखने के लिए आगर नगर सहित जिले के ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में दशहरा मैदान पर पहुंचे।
