आगर बस स्टैंड से ट्रैक्टर की डिक्की का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने चुराए ₹164500, पुलिस पहुंची घटनास्थल पर।

आगर बस स्टैंड से ट्रैक्टर की डिक्की का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने चुराए ₹164500, पुलिस पहुंची घटनास्थल पर।

राजकुमार पत्रकार – आज सोमवार को आगर के बस स्टैंड पर खड़े एक ट्रैक्टर की डिक्की का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने चुराए 01 लाख 64 हजार 500 रूपए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उमरिया निवासी नरेंद्र पिता मोहन सिंह उम्र 23 साल उसके गांव उमरिया से मन्दिर समिती के सोयाबीन की फसल को आगर कृषि उपज मंडी मैं बेचने आया था। जहां पर उसके द्वारा सोयाबीन की फसल बेची गई। जिसमे उसे रु164500 प्राप्त हुए थे। जिन्हें उसके द्वारा ट्रैक्टर की डिक्की में रख कर ताला लगा दिया गया था। इसके बाद वह उसके साथी के साथ आगर बस स्टैंड पर पहुंचा और ट्रैक्टर को बस स्टैंड पर स्थित अरविंद होटल के सामने खड़ा कर दिया।

और अपने साथी के साथ नाश्ता करके के लिए होटल में चला गया। जिसके कुछ देर बाद बाहर आकर देखा तो ट्रैक्टर की डिक्की का ताला टूटा हुआ था। जिसके बाद उसने डिक्की में देखा तो डिक्की में रुपए भी नहीं मिले। वह नाश्ता करके आए इतने समय में कोई अज्ञात चोर द्वारा ट्रैक्टर की डिक्की का ताला तोड़कर रुपए चूरा कर भाग गया। जिसके बाद युवक द्वारा आगर पुलिस को सूचना दी गई। जिसकी सूचना मिलने पर आगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर स्थित सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। और चोर की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page