आगर क्षेत्र में लोगों के बैग चूरा कर लाखों रुपए की चोरी करने वाले 02 बदमाशों को आगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, रु140000 का माल किया जप्त।

आगर क्षेत्र में लोगों के बैग चूरा कर लाखों रुपए की चोरी करने वाले 02 बदमाशों को आगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, रु140000 का माल किया जप्त।

राज कुमार – आगर क्षेत्र में लोगों के बैग चुरा कर लाखों रुपए की चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में आगर कोतवाली पुलिस ने सफलता हासिल की हैं। बता दें कि पुलिस ने बैग चोरी करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से ₹70000 नगदी और एक बिना नंबर की बाइक जप्त की है जिसकी कीमत ₹70000 है। इस प्रकार पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल ₹140000 का माल जप्त किया है। वही फरार पांच आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश भी की जा रही है।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व 04 फरीयादी द्वारा बैग सहित ट्रैक्टर की डिक्की का ताला तोड़कर रुपए चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस नहीं अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने चोरी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की घटना की वारदात को अंजाम देने वाले 02 बदमाश राहुल पिता उत्तम सिंह सिसोदिया उम्र 23 साल और जसमंत पिता मांगीलाल उम्र 23 साल निवासी गुलखेड़ी थाना बोड़ा जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया। जिनसे पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया। दोनों आरोपियों से पुलिस ने रु70000 नगदी एवं एक बिना नंबर की बाइक जप्त की है जिसकी कीमत रु70000 है इस प्रकार पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल रु140000 का माल जप्त किया है। वही चोरी की घटनाओं में फरार पांच आरोपी कि पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page