Agar malwa news: आजादी के रंग में रंगा आगर मालवा, जन-भागीदारी से मनाया देशभक्ति का उत्सव, कलेक्टर, एसपी व विधायक ने लहराया तिरंगा

Agar malwa news: आजादी के रंग में रंगा आगर मालवा, जन-भागीदारी से मनाया देशभक्ति का उत्सव, कलेक्टर, एसपी व विधायक ने लहराया तिरंगा

राज कुमार – आगर मालवा। tricolor in every house: मध्य प्रदेश के आगर मालवा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आगर जिला मुख्यालय पूरा तिरंगा मय हो गया तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हर एक के चेहरे पर मानो एक अलग ही मुस्कान देखने को मिली, तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर आम लोग व स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया।

आज मंगलवार को आगर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आगर जिला मुख्यालय पर एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, यह तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई

जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि वह शासकीय कर्मचारी सहित स्कूली छात्र शामिल हुए जो आकर्षण देशभक्ति की प्रस्तुति देते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, तिरंगा यात्रा बैंड पर बज रहे राष्ट्रीय गीत निकली जो एक आकर्षण का केंद्र रहा।

तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे भी राष्ट्रीय गीत गाते हुए दिखाई दिए तिरंगा यात्रा का शुभारंभ आधार की पुरानी कृषि उपज मंडी से किया गया जो तहसील चौराह, पुराना अस्पताल चौराह, सरकार वाड़ा, हटपुरा, सराफा बाजार, नाना बाजार, छावनी झंडा चौक, छावनी नाके से होते हुए कंपनी गार्डन नागलिक भवन में पहुंची जहां पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।

तिरंगा यात्रा के समापन के पश्चात आगर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा समस्त जिले वासियों से अपील की गई कि वह आजादी के इस महोत्सव में आने वाले स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घर पर तिरंगा अवश्य लहराए, तिरंगा यात्रा में विधायक मधु गहलोत सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।