बड़ा हादसा होते-होते टला क्रेन मशीन आगर के बड़ोद रोड़ बीच चौराहे पर हुई अनियंत्रित, पुलिसकर्मी की बाइक को टक्कर मारते हुए क्रेन दुकान में जा घुसी।

बड़ा हादसा होते-होते टला क्रेन मशीन आगर के बड़ोद रोड़ बीच चौराहे पर हुई अनियंत्रित, पुलिसकर्मी की बाइक को टक्कर मारते हुए क्रेन दुकान में जा घुसी।

राजकुमार पत्रकार – आगर मालवा। आज बुधवार को बड़ोद रोड चौराहे पर एक बड़ा सड़क हादसा घटित होते होते टल गया। अपको बता दें कि हाईवे से होकर निकल रही एक क्रेन मशीन (हाइड्रो) बड़ोद रोड चौराहे पर अज्ञात तकनीकी कारणों के चलते अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित क्रेन का एक हिस्सा यातायात पुलिसकर्मियों के वाहन को क्षतिग्रस्त करता हुआ एक दुकान में जा घुसा जिससे अस्थाई दुकान में काफी नुकसान हुआ है। वही एक पुलिसकर्मी का दो पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। यह शहर का अति व्यस्ततम चौराहा है, जहां पर हर पल सैकड़ों लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में इस तरह बीच चौराहे पर क्रेन का अनियंत्रित होने से एक बड़ा हादसा घटित हो सकता था।

क्रेन के दुकान में घुसते ही वहां पर मौजूद लोग एवं यातायात पुलिसकर्मी द्वारा क्रेन मशीन को वापस दुकान से निकलवा कर साइड में खड़ी करवाया गया। और मामले को शांत करवाया गया। वहीं इस घटना में दुकान मालिक व पुलिसकर्मी की बाइक का काफी नुकसान भी हुआ है। वही इस बात की जानकारी यातायात थाना प्रभारी सूबेदार जगदीश यादव को मिलने पर उन्होंने निर्देश दिया कि क्रेन मशीन को थाने पर खड़ी करवाए जाए, और उचित कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page