आगर सुसनेर मार्ग पर दो बाइक की हुई आमने-सामने भिड़ंत, 02 की हुई मौत 04 घायल

आगर सुसनेर मार्ग पर दो बाइक की हुई आमने-सामने भिड़ंत, 02 की हुई मौत 04  घायल

राज कुमार – आगर मालवा। उज्जैन कोटा नेशनल हाईवे 552 जी पर आगर जिले के ग्राम बर्डा बरखेड़ा जोड़ पर दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, इस भिड़ंत में 02 की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 04 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए आगर के शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों का उपचार जारी है वहीं दोनों मृतकों के शव को भी शासकीय जिला अस्पताल में लाया गया जहां पर पीएम उपरांत उनके शव को उनके परिजनों के सुपुर्द किए जाएगा।

आगर जिला अस्पताल पर स्थित पुलिस चौकी पर पदस्थ एएसआई संतोष वर्मा ने जानकारी देते बताया कि आगर सुसनेर मार्ग पर स्थित ग्राम बर्डा बरखेड़ा जोड़ के समीप दो बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में काजल पिता राजू उम्र 35 वर्ष निवासी उज्जैन व एक अज्ञात व्यक्ति की मौत पर की मौत हो गई, वही दूसरी बाइक से महेश पिता कालूलाल, दिनेश पिता रामचंद्र सुमन, सोनू पिता बालचंद सुमन निवासी रायपुर जिला झालावाड़ राजस्थान और एक भय्यू नामक निवासी उज्जैन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमे से सोनू पिता बालचंद सुमन उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक रायपुर जिला झालावाड़ राजस्थान निवासी तीनों घायल अपने गांव से आगर मोती सागर तालाब किनारे स्थित भैरू महाराज मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे थे इस दौरान यह हादसा हो गया वहीं उज्जैन निवासी मृतक व घायल नलखेड़ा मां बगलामुखी के दर्शन के लिए जा रहे थे।

You cannot copy content of this page