कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने संयुक्त कलेक्टर भवन पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जिले वासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने संयुक्त कलेक्टर भवन पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जिले वासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

राज कुमार – आगर मालवा। Republic day: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर संयुक्त कलेक्टर भवन पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा सभी शासकीय सेवकों द्वारा सामूहिक राष्ट्रीय गान का गायन किया गया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सभी शासकीय सेवकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पर्व हमें इस बात के लिए प्रेरित करता है कि हम अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ देश, प्रदेश और जिले के विकास और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में करे, हम संकल्प ले कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर एक पात्र व्यक्ति

तक पहुंचे तथा आमजन से जुड़ी समस्याओं का निराकरण तत्परता से करें।इस अवसर पर अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, संयुक्त कलेक्टर मिलिंद ढोके, डिप्टी कलेक्टर मनीषा कौल सहित सभी अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page