जैन मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 250 CCTV कैमरे खंगालने के बाद दो आरोपी को किया गिरफ्तार, करीब 250 K.M. दूर से चोरी करने आए थे आरोपी

जैन मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 250 CCTV कैमरे खंगालने के बाद दो आरोपी को किया गिरफ्तार, करीब 250 K.M. दूर से चोरी करने आए थे आरोपी

ओमप्रकाश – आगर मालवा. जिलामुख्यालय पर इंदौर-कोटा पर स्थित जैन मंदिर में हुई चोरी के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है, करीब 14 दिन के अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने आगर, उज्जैन, इंदौर, खरगोन सहित अन्य जिलों के 250 सीसीटीवी कमरे खंगालने के पश्चात 250 किलोमीटर दूर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पुलिस ने 5600 रुपए नगद बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक चोरों ने पहले मास्टर कॉलोनी में स्थित जैन मंदिर की रेकी की यहां उन्होंने रात में गेट तोड़े लेकिन उन्हें वहां कुछ नहीं मिला इसके पश्चात चोर इंदौर कोटा मार्ग पर स्थित जैन मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और वाहन के माध्यम से अपने निवास स्थान खरगोन जिले की तरफलौट गए, पुलिस द्वारा रूट के हिसाब से सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए हैं और तकनीकी साक्ष व साइबर सेल की मदद एवं सूत्रों की जानकारी पर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। दरअसल चोर रिश्ते में साढ़ू भाई लगते हैं जो पहले भीख मांगने का कार्य करते थे और उन्होंने धीरे-धीरे चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू किया पहले यह महाराष्ट्र और रतलाम में भी चोरी कर चुके थे और अब इस बार मध्य प्रदेश के आगर मालवा में इन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

You cannot copy content of this page