PDS Chawla seized: आगर जिले की सोयत में पीडीएस के 150 क्विंटल चावल जब्त: ट्रक में भरकर सोयत से भवानीमंडी ले जाया जा रहा था चावल, कार्यवाही जारी

PDS Chawla seized: आगर जिले की सोयत में पीडीएस के 150 क्विंटल चावल जब्त: ट्रक में भरकर सोयत से भवानीमंडी ले जाया जा रहा था चावल, कार्यवाही जारी

राज कुमार – आगर मालवा। PDS Chawla seized: मध्य प्रदेश के आगर मालवा में मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा पर बनी चेक पोस्ट से चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 150 क्विंटल पीडीएस का चावल प्रशासन ने जब्त किया है। आगर जिले के सोयत थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया की रविवार को चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया था।

ड्राइवर ने पहले वाहन में गेहूं होना बताया लेकिन चेक करने पर उसमे 150 क्विंटल चावल पाए गए, ट्रक को सोयत थाने लाकर खाद्य विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कार्यवाही कर रहे हैं, ट्रक ड्राइवर रामचंद्र मेहर ने पुलिस को बताया की यह चावल सोयत के गिरिराज गुप्ता के है जो सोयत से भवानीमंडी ले जाए जा रहे थे। फिलहाल कार्यवाही की जा रही है वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

You cannot copy content of this page