Overloading: परिवहन विभाग के नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, आगर जिला मुख्यालय से बस के गेट पर लटक कर सरेआम यात्रा कर रहे हैं पैसेंजर, बाइक चेकिंग तक ही सिमट जाति है कार्रवाई

Overloading: परिवहन विभाग के नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, आगर जिला मुख्यालय से बस के गेट पर लटक कर सरेआम यात्रा कर रहे हैं पैसेंजर, बाइक चेकिंग तक ही सिमट जाति है कार्रवाई

राज कुमार – आगर मालवा। overloading: आए दिन सामने आ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोड सेफ्टी के नियम का कड़ाई से पालन कराने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं, और रोड सेफ्टी के दावे भी किए जाते हैं, लेकिन यह दावे बाइक चेकिंग की कार्यवाही तक ही सिमट जाते हैं बड़े-बड़े वाहनों में ओवरलोडिंग रुकने का नाम ही नहीं ले रही है और ना ही इसे रोकने के प्रयास किया जा रहे हैं।

सरकार द्वारा बसों व अन्य सवारी वाहनों में सीट तक ही पैसेंजर बिठाने के निर्देश दिए गए हैं, और इसका पालन करवाने हेतु जिम्मेदारों को भी निर्देश दिए गए हैं। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बस में सीटे तो छोड़िए बस भेड़ बकरी की तरह ठूस ठूस बस संचालक पैसेंजर को बैठा रहे हैं, इतनी मात्रा में पैसेंजर बिठाने के बाद जगह नहीं बचाती तो यात्री गेट पर ही लटक कर सफर कर रहे हैं। रोड सेफ्टी को लेकर सड़कों पर छोटे-बड़े सभी वाहनों की चेकिंग की जानी है, और इसके लिए छोटे-बड़े अधिकारियों को रोड पर उतरना है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है शायद कभी कभार ही ऐसा हुआ होगा जिसमें ओवरलोडिंग को लेकर कार्रवाई की गई हो।

Overloading बस को आप देख सकते है

Overloading

ग्रामीण सड़कों पर ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन तो होता ही है, लेकिन जिला मुख्यालय और नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाइवे पर भी यह उल्लंघन देखने को मिल जाता है, यात्री बसों में अंदर से लेकर बाहर तक सफारी भरकर बसों को ओवरलोडिंग चलाया जा रहा है, अगर ऐसी दशा में दुर्घटना होती है तो बड़े पैमाने पर जान माल का नुकसान होगा लेकिन परिवहन विभाग का प्रशासन इस पर खामोश है।

इन्हें भी पढ़े :

Flipkart Axis Bank Credit Card: फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रोसेस (Process) जाने

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, शराब के नशे में पुलिस की वर्दी पहन कर जवानों के बीच पंहुचा अज्ञात युवक

You cannot copy content of this page