राज कुमार – आगर मालवा।पाकिस्तान पर हुए हमले के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। मध्यप्रदेश के आगर मालवा ज़िले में भी देशभक्ति की लहर दौड़ गई। यहां बुधवार सुबह ज़िला मुख्यालय पर लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी ज़ाहिर की। आगर मालवा के बड़ौद रोड चौराहे पर पाकिस्तान पर हुए हमले की खबर के बाद लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे और भारत माता की जय के नारों के साथ जमकर आतिशबाजी की।

गत रात्रि में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दिया जिसमें उनके द्वारा आतंकी ठिकाने को नेस्तनाबूत कर दिया गया, इस अभियान की जानकारी लगने पर देश में खुशी की लहर छा गई और जनता द्वारा भारतीय सेवा के इस ऑपरेशन सिंदूर का जमकर स्वागत किया।
