राजगढ़। आज गुरुवार को मध्य प्रदेश शासन में कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के मंत्री गौतम टेंटवाल राजगढ़ जिले के सारंगपुर में संचालित कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग प्रशिक्षण केंद्र पर पहुंचे जहां पर मंत्री ने केंद्र का अवलोकन किया और छात्रों से संवाद किया, वहीं मंत्री ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया

कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग प्रशिक्षण दे रहे शिक्षक दिनेश बामनिया के द्वारा मंत्री को कंप्यूटर लैब, सेक्टर लैब के टूल्स के बारे में जानकारी दी गई व कंप्यूटर केंद्र पर छात्रों को दी जाने वाली सभी सुख सुविधा के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर जिला खादी प्रबंधक सुनीता रजक, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवनारायण नागर, सारंगपुर मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद, रघुराज सोलंकी, रमेश पुष्पद, हंसराज राजपूत आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
