पीएम आवास की किस्त डलवाने के नाम पर ग्राम पंचायत सचिव ने मांगी 10 हजार रुपए की रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

पीएम आवास की किस्त डलवाने के नाम पर ग्राम पंचायत सचिव ने मांगी 10 हजार रुपए की रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक मामला सामने आया जिसमें ग्राम पंचायत सचिव द्वारा पीएम आवास में किस्त डलवाने के नाम पर हितग्राही से ₹10000 की मांग की गई थी जिस पर आवेदक द्वारा उज्जैन लकयुक्त पुलिस में शिकायत की गई, शिकायत पर उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने टीम का गठन कर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ग्राम सचिव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

दअरसल 04 जून 2025 को रमेश डाबी निवासी ग्राम आख्यावेली तहसील जावरा जिला रतलाम ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन में शिकायत की थी कि सहायक सचिव अमरु वरतिया द्वारा प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त बैंक खाते मे डलवाने के लिए लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर रहा है।शिकायत का सत्यापन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के द्वारा DSP राजेश पाठक के माध्यम से करवाया गया जिसमे शिकायत सत्य पाई गई तथा अनावेदक सहायक सचिव अमरु वरतिया आज गुरुवार को ग्राम पंचायत आख्यावेनी तहसील जावरा जिला रतलाम को ग्राम पंचायत कार्यालय ग्राम पंचायत आख्यावेनी मै 8000 रु की रिश्वत लेते हुये ट्रैप किया गाया है।

You cannot copy content of this page