कानड़ हाट बाजार में बकरे बेंच कर घर जा रहें 02 ग्रामीण पर 03 अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर 01 लाख 25 हजार रुपए सहित जरूरी समान छीनकर हुए फरार।

कानड़ हाट बाजार में बकरे बेंच कर घर जा रहें 02 ग्रामीण पर 03 अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर 01 लाख 25 हजार रुपए सहित जरूरी समान छीनकर हुए फरार।

रिजवान खान – आगर जिले के कानड़ मैं बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि, दिनदहाड़े भी लूट की वारदात को अंजाम देने लगे। जी हां हम बात कर रहें हैं, आगर जिले के कानड़ थाने की जहां पर 03 अज्ञात बदमाशों द्वारा कानड़ के पशु हाट बाजार में अपने बकरे बेंच कर रुपय घर लेकर जा है दो व्यक्ति इरफान पिता मुबारिक मुल्तानी उम्र 25 वर्ष और आजाद पिता अहमद नूर मुल्तानी उम्र 32 वर्ष निवासी रूपाखेड़ी पर 03 अज्ञात बदमाशों ने रायपुरिया रोड कानड़ शिव पहाड़ी पर नहर के पास दिनदहाड़े सुबह 11:00 बजे चाकुओं से हमला कर दिया। और दोनों व्यक्ति को घायल कर दिया। और उनके पास से 01 लाख 25 हजार रुपए और जरूरी सामान लेकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति कानड़ पशु हाट बाजार में बकरे बैचने आए थे। जहां पर दोनों व्यक्ति ने अपने बकरे बेचे और उनसे मिले रुपए लेकर उनके गांव रूपाखेड़ी जा रहे थे। तभी 03 नकाबपोश अज्ञात बदमाशों पीछे से मोटरसाइकिल पर आए और रायपुरिया रोड़ कानड़ शिव पहाड़ी पर नहर के पास चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें इरफान मुल्तानी गंभीर रूप से घायल हो गया। तो वहीं साथ में आजाद खा को भी चाकू लग गया। जिससे व्यक्ति घायल होकर जमीन गिर गए। दोनों व्यक्ति को उपचार हेतु कानड़ के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से इरफान मुल्तानी को गंभीर घायल होने पर उसे आगर जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं आजाद खा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कानड़ में ही उपचार कराया गया। जिसके बाद आजाद खा ने कानड़ पुलिस थाने पर सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की तलाश की जा रही हैं।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page