खेत पर काम कर रहे 50 वर्षीय किसान पर सियार ने हमला कर किया घायल, आगर जिला अस्पताल में उपचार जारी।

खेत पर काम कर रहे 50 वर्षीय किसान पर सियार ने हमला कर किया घायल, आगर जिला अस्पताल में उपचार जारी।

आगर मालवा – ग्राम हड़ाई में खेत पर कार्य कर रहे एक 50 वर्षीय किसान पर अचानक एक सियार ने हमला कर किसान घायल कर दिया, किसान को घायल अवस्था में अवस्था में आगर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

आज शनिवार को आगर जिला अस्पताल पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तनोडिया के समीप ग्राम हड़ाई में खेत पर कार्य कर रहे एक 50 वर्षीय किसान पर अचानक एक जंगली जानवर सियार ने हमला कर दिया, जिससे किसान ईश्वर पिता गोकुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में किसान को परिजन उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

किसान ने पुलिस को बताया कि वह खेत पर कार्य कर रहा था। तभी अचानक कहीं से एक जंगली जानवर सियार आ गया, और उसके ऊपर हमला कर दिया, फिर उसने चिल्ला चोट कर आवाज लगाई, आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और सियार को भगाया। जिसके बाद किसान को परिजनों द्वारा उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल में लाया गया जहां पर किसान का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page