आगर कोतवाली पुलिस ने की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 07 लाख 52 हजार 850 रुपए का 21.510 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किया जप्त

आगर कोतवाली पुलिस ने की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 07 लाख 52 हजार 850 रुपए का  21.510 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किया जप्त

राज कुमार – आगर मालवा। जिले की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 07 लाख 52 हजार 850 रुपए का करीब 21.500 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

खबर का वीडियो

सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने अपने कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि आगर कोतवाली पुलिस को अवैध मादक पदार्थ की सूचना मिली की एक व्यक्ति ने अपने घर में गांजा छुपा कर रखा हुआ है, सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस द्वारा टीम का गठन किया गया आगर की अर्जुन नगर कॉलोनी रोड पर आरोपी के घर पर दबिश दी गई, और मौके से 21.500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया और एक आरोपी वसीम खान पिता अंसार खान उम्र 31 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने अभी बताया कि आरोपी व्हाट्सएप कॉल व वीडियो के जरिए गांजे की तस्करी को अंजाम देता था आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली आगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है और पूछताछ जारी है कि यह मादक पदार्थ कहाँ से आया और कहाँ सप्लाई किया जाना था, इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, उपनिरीक्षक संजय गुनेरा, प्रआर. 133 सुनील पटेल, प्र आर 194 संदीप ठाकुर, प्र आर 150 महेश पाटीदार, प्रआर 244 बाबू बबेरिया, आर 269 शिवम सोनी, आर 31 शिवम यादव, आर 14 राजेश दांगी, आर. 265 वीरेंद्र पांचाल, आर. 12 आशीष शुक्ला, आर 254 सुनिल नागर, आर 03 दीपक सोलंकी, म.आर. 51 बबीता परचैया की अहम भूमिका रही।

You cannot copy content of this page