राज कुमार – आगर मालवा। आगर जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम गुरुखेड़ी में शुक्रवार शाम 06 बजे के करीब एक युवक ने शराब के नशे में गांव में ही बने हनुमान मंदिर के मंदिर के हनुमान जी की मूर्ति में तोड़फोड़ कर दी। युवक ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को पत्थर से खंडित कर दिया जिसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर एकत्रित हो गए और घटना की सूचना आगर कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लेकर थाने पर आई। इसके बाद बड़ी संख्या ग्रामीण भी रात 08 बजे के करीब युवक पर कार्यवाही की मांग को लेकर कोतवाली थाने पर पहुंच गए। बता दें कि शराब के नशे पुलिस जिसे थाने पर लेकर आई उसका नाम तूफान सिंह देवीसिंह सोंधिया बताया जा रहा है।
