शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने गई टीम से भिड़े कब्जाधारी, हंगामा एवं हथियार लेकर पहुंचे

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने गई टीम से भिड़े कब्जाधारी, हंगामा एवं हथियार लेकर पहुंचे

दीपक कुमार गर्ग – शहडोल। धनपुरी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 7 में बुधवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब नगर पालिका प्रशासन ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, पीएम आवास योजना के तहत प्रस्तावित निर्माण स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची टीम को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा

धनपुरी नगरपालिका अंतर्गत वार्ड नं 7 पर स्थित लगभग 5 एकड़ भूमि पर कब्जा मुक्त कराने पहुंची नगरपालिका एके टीम जैसे ही जेसीबी ने निर्माण ढहाने की कोशिश की, महिलाएं और बच्चे मशीनों के आगे लेट गए। इस दौरान अतिक्रमणकारियों और पुलिस बल के बीच जमकर हाथापाई भी हुई। हालात इतने बेकाबू हो गए कि एक महिला ने खुद पर ‘काली माता’ आने का नाटक कर कार्रवाई को रोकने की कोशिश की वहीं एक अन्य ने आत्मदाह का प्रयास करते हुए खुद को कमरे में बंद कर लिया, स्थिति तनावपूर्ण होती देख पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। घंटों चले ड्रामे और विरोध के बीच अंततः नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की

सूत्रों के अनुसार जिस भूमि पर अतिक्रमण किया गया था, वहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों के लिए मकान बनाए जाने हैं। नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि पहले भी अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन कब्जाधारियों ने जमीन खाली नहीं की। धनपुरी में यह घटना एक बार फिर बताती है कि प्रशासनिक कार्रवाई और अंधविश्वास के टकराव में कैसे जनहित की योजनाएं रुक जाती हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस जमीन पर पीएम आवास का सपना कितनी जल्दी साकार कर पाता है।इस पूरे मामले में धनपुरी नगरपालिका CMO पूजा बुनकर का कहना है कि लगभग 5 एकड़ की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया गया था, उक्त भूमि में पीएम आवास सहित पानी टंकी निर्माण होना है। जिसको अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची टीम को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा।

You cannot copy content of this page