Aagr malwa news: जनपद सदस्य ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

Aagr malwa news: जनपद सदस्य ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

राज कुमार – आगर मालवा। District member’s suicide: जिले के सुसनेर जनपद के वार्ड क्रमांक 02 डोंगरगांव से जनपद सदस्य देवीलाल गुर्जर उम्र 34 वर्ष पिता बालचंद गुर्जर निवासी डोंगरगांव ने फासी लगाकर की आत्महत्या कर ली है।

सुचना मिलने पर थाना सोयत कला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है प्रकरण की जांच कर रही है। जांच के दौरान प्राथमिक रूप से आए साक्ष्य के अनुसार मृतक पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था और इसी के चलते उन्होंने अपने पद से रिजाइन भी कर दिया था।

इस दौरान सोयत थाने के प्रधान आरक्षक त्रिलोक चंद गोयल , मेहरबान सिंह परमार, आरक्षक राकेश राठौर, दिनेश गुर्जर, हेमंत पारासर आदि घटना स्थल पर मौजूद है।

You cannot copy content of this page