ओमप्रकाश – आगर मालवा। आगर जिला मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर उपस्थित ग्राम भ्याना में ग्रामीणों के लिए एक पुलिया बनाई जाना था, जिसका भूमि पूजन करने के लिए विधायक मधु गहलोत सहित जनप्रतिनिधि ग्राम भ्याना पहुंचे थे जहां पर भूमि पूजन कार्य चल रहा था इस दौरान आगर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन सिंह भी वहां पहुंचे और आरोप लगाया कि उनके जनपद क्षेत्र के गांव में भूमि पूजन के लिए उन्हें बतौर अतिथि नहीं बुलाया गया है, और विधायक व जनपद अध्यक्ष के बीच इस बात को लेकर तीखी नोक-झोंक भी हुई देखते-देखते माहौल गर्मा गया और बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा इकट्ठा हो गया। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस प्रशासन भी मौके पहुंचा और हालात को काबू में किया एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि को उनके कार्यकर्ताओं के साथ आगर भेजो इसके पश्चात भूमि पूजन का कार्य सफलतापूर्वक किया गया।
जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन सिंह से बताया कि उनकी बड़ी बहन आगर जनपद अध्यक्ष है और उनके जनपद क्षेत्र में भूमि पूजन का कार्य किया जा रहा था जिसमें सभी को आमंत्रित किया गया और जनपद अध्यक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया। जब इस बात की जानकारी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि में सरपंच के माध्यम से निकली तो उन्हें पता चला कि विधायक के कहने पर उन्हें भूमि पूजन कार्य में शामिल नहीं किया गया है, तो जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि उनकी बहन को लेकर बिना आमंत्रण के ही ग्राम भ्याना में भूमि पूजन के लिए पहुंचे लेकिन वहां पर उन्हें भूमि पूजन नहीं करने दिया इस बात को लेकर विधायक मधु गहलोत और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह के बीच में तीखी नोक-झोंक भी हुई, स्थिति को बिगड़ते देख प्रशासन एवं पुलिस बल मौके पहुंचा और जितेंद्र सिंह को अपनी बहन को लेकर आगर भेजा गया, इसके बाद भूमि पूजन का कार्य किया गया जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है की विधायक द्वारा लगातार जनपद अध्यक्ष को प्रताड़ित किया जा रहा है एवं डराया धमकाया जाता है कि उन्हें उनके पद से हटा दिया जाएगा यह विधानसभा उनकी है उनके अनुसार ही यहां पर कार्य होंगे।
