सीहोर नगर में गल्ला मंडी इलाके में पेड़ पर लटके हुए 02 लोगों के मिले मृत शव, घटनास्थल पर फैली सनसनी, पुलिस पहुंची घटना स्थल पर।

सीहोर नगर में गल्ला मंडी इलाके में पेड़ पर लटके हुए 02 लोगों के मिले मृत शव, घटनास्थल पर फैली सनसनी, पुलिस पहुंची घटना स्थल पर।

कवि छोकर – सीहोर नगर की गल्ला मंडी इलाके में स्थित श्मशान के समीप मृत अवस्था में पेड़ पर लटके हुए 02 लोगों के अज्ञात शव मिले हैं, जो एक शव रोड के एक तरफ है, तो वहीं दूसरा शव रोड के दूसरी तरफ है, वही घटनास्थल पर 02 लोगो के ऐसे मृत अवस्था में शव लटकते हुए मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जिसकी सूचना रहवासियों द्वारा पुलिस को दी गई।

जिसके बाद वहां घटनास्थल पर मंडी पुलिस पहुंची, और दोनों शवों को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा गया। वही इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, दोनों शवों को बरामद कर उनकी पहचान की जा रही है। अभी दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। वही मामले की जांच उपरांत पता लगेगा कि यह आत्महत्या है। या फिर हत्या कर पेड़ पर लटका दिए गए हैं। अभी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है, मौत के कारणों का पता चलने पर ही ऑथेंटिक जानकारी पुलिस के द्वारा दी जाएगी।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page