आगर जिले में खौफनाक वारदात, अवैध संबंध चलते हैं युवक का काटा प्राइवेट पार्ट, जिला अस्पताल में उपचार जारी

आगर जिले में खौफनाक वारदात, अवैध संबंध चलते हैं युवक का काटा प्राइवेट पार्ट, जिला अस्पताल में उपचार जारी

राज कुमार – आगर मालवा। Cut private part: जिले में एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। अवैध संबंधों के शक में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। मामला है बडौद थाना क्षेत्र के ग्राम नाना देहरिया का है, जहां 35 वर्षीय युवक पर 5 से 6 लोगों ने मिलकर तलवार से हमला किया और उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला।

युवक को गंभीर हालत में सुसनेर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां पर युवक का उपचार जारी है

सुसनेर पुलिस थाना प्रभारी केसर सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमले की वजह अवैध संबंधों को लेकर पुरानी रंजिश थी। गौरतलब है कि करीब 06 महीने पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही सुसनेर पुलिस हरकत में आई और तहरीर के आधार पर जीरो पर कायमी करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

You cannot copy content of this page