नीमच। जिले की एक जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के खिलाफ धार के गंधवानी थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। सीईओ की लिव इन पार्टनर ने ही शिकायत की है, शिकायत पर सीईओ पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज हुआ है, आरोप है कि सीईओ ने शादी का झांसा देकर 11 साल तक संबंध बनाए। युवती शादी का दबाव बनाया तो सीईओ ने शादी करने से मना कर दिया।

धार जिले गंधवानी थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती की शिकायत पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) आकाश धार्वे पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी की भी पुलिस तैयारी कर रही है।
वहीं सीईओ धार्वे ने आरोपों को गलत बताया है।आकाश धार्वे की वर्ष 2012 में पहली बार युवती से उसकी मुलाकात हुई थी।महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आकाश धार्वे पहले धार जिले गंधवानी थाना क्षेत्र में रहता था।

साल 2012-13 में दोनों की मुलाकात हुई थी, उनकी यह मिलता दोस्ती और बातचीत से हुई फिर धीरे-धीरे उनकी मुलाकात प्यार में तब्दील गई। दोनों लिव इन में रहने लगे। देखत ही देखते वर्ष 2019 में आकाश धार्वे जनपद सीईओ बन गया और साल 2022 में आकाश की नीमच जिले में पोस्टिंग हो गई थी। इसके बाद भी दोनों साथ रहे और शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान कई बार शादी का आश्वासन दिया। दिसंबर 2024 में आकाश ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया इसी के बाद से दोनों अलग हो गए।
