मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहे जाने वाले बयान को लेकर भाजपा ने, आगर विजय स्तंभ चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फूंका पुतला।

मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहे जाने वाले बयान को लेकर भाजपा ने, आगर विजय स्तंभ चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फूंका पुतला।

राजकुमार पत्रकार – आज गुरुवार को आगर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सोलंकी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहे जाने वाले बयान को लेकर आगर के विजय स्तंभ चौराहे पर कांग्रेस पार्टी से पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का पुतला दहन किया है। और जमकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। नगर मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा मध्यप्रदेश को अपमानित किया गया है, मध्य प्रदेश की प्रत्येक जनता को अपमानित किया गया है, मध्यप्रदेश की धार्मिक भावनाओं को अपमानित किया गया है। जिस मध्यप्रदेश में बाबा महाकाल विराजित है, जहां पर अधिकांश चित्रकूट में प्रभु श्रीराम द्वारा समय बिताया गया है ऐसे मध्य प्रदेश को पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अपमानित किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अपनी राजनीतिक रोटियां सीखना जिनका विरोध ही एक लक्ष्य है।

ऐसे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा मध्य प्रदेश और प्रदेश की जनता का अपमान किया गया है, उनके द्वारा मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहा गया है। उनके द्वारा इस पवित्र भूमि का अपमान किया गया है, वही नगर मंडल अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री को कहा कि, वह कहीं चुल्लू भर पानी में जाकर डूब मरे। और भविष्य में इस प्रकार के भाषण मध्यप्रदेश के लिए मध्य प्रदेश की जनता को लेकर नहीं करें।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page