आगर मालवा। सुसनेर मार्ग पर ग्राम बर्डा बरखेड़ा के समीप दो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों कार के सामने से परखच्चे उड़ गए, इस घटना में दोनों कर में सवार करीब 6-7 लोग घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं दोनों कार को क्रेन मशीन की सहायता से बीच रोड से हटाया गया।

बता दे की एक कार सुसनेर तरफ से देवास को और जा रही थी तो वहीं दूसरी कार आगर से सोयत के ग्राम लोहारिया की तरफ जा रही थी जो दुर्घटना की शिकार हो गई, वहीं घटना की जानकारी लगने पर एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह एवं कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्यक्ष घटनास्थल पहुंचे एवं सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और दोनों कार को क्रेन मशीन की सहायता से बीच रोड से हटाया गया।

4 thoughts on “आगर-सुसनेर मार्ग पर दो कार की आमने-सामने भिड़ंत, महिलाएं सहित 6-7 से अधिक लोग घायल, सभी जिला अस्पताल में भर्ती”
Comments are closed.