आगर कोतवाली पुलिस की बड़ी करवाई! 148 ग्राम एमडी ड्रग के साथ दो आरोपी को पकड़ा, कुल 25 लाख 30 हजार रुपए का मशरूका जप्त

आगर कोतवाली पुलिस की बड़ी करवाई! 148 ग्राम एमडी ड्रग के साथ दो आरोपी को पकड़ा, कुल 25 लाख 30 हजार रुपए का मशरूका जप्त

आगर मालवा। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध आगर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें पुलिस ने 148 ग्राम एमडी ड्रग का परिवहन करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया जिनके पास से 15 लाख रुपए की एमडी ड्रग जप्त की गई। इसके साथ पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बलेनो कार और तीन मोबाइल फोन जप्त किए जिनकी कीमत 10 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई।

जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय की टीम ने आगर उज्जैन मार्ग पर एक निजी ढाबे के पास से एक बलेनो कार को रोका जिसमें सवार दो लोग नरेंद्र सिंह और प्रधान सिंह सोंधीया निवासी ग्राम जयसिंह पूरा के पास से 148 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की।

You cannot copy content of this page