ग्राम लटूरी गहलोत में करीब 184 लोग हुए बीमार, सभी को हो रही उल्टी दस्त, स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुंचा गांव में।

राजकुमार पत्रकार – आगर जिले के नलखेड़ा तहसील के ग्राम लटूरी गहलोत में करीब 184 लोगों की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली है। जिसमें महिलाएं पुरुष व बच्चे भी शामिल हैं। सभी लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची गई है। और सभी बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है। वहीं कुछ बीमार लोगों ने अपने अपने स्तर पर नलखेड़ा पहुंचकर उपचार करवा रहे हैं। वही मामले में स्वास्थ्य विभाग में जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला फूड प्वाइजनिंग का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गांव में कल मृत्यु भोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। जिसमें भोजन करने के पश्चात इन लोगों में फूड प्वाइजनिंग का मामल सामने आया है। जिसमें करीब 184 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं, जिन्हें उल्टी व हो रही है। वहीं इस मामले में खाद्य अधिकारी केएल कुंभकार ने जानकारी देते बताया कि उन्हें प्रथम दृष्टया भोजन में से किस प्रकार की खराबी नहीं मिली है। उनके द्वारा भोजन से सैंपल इकट्ठे किए जा रहे हैं। जिन्हें जांच हेतु भेजा जाएगा। खाद्य अधिकारी का कहना है कि इन लोगों में कुछ लोग वह भी बीमार है जिन्होंने मृत्यु भोज में भोजन नहीं किया था। और कुछ लोग वह भी बीमार है जिन्होंने यह भोजन किया था। अभी बीमारी के कारणों को लेकर खाद्य विभाग असमंजस्य में है। पहले बताया जा रहा था कि, कल मृत्यु भोज में भोजन करने के बाद लोगों के बीमार होने की सूचना मिली थी। और अब जानकारी है भी सामने आ रही हैं कि, जिन लोगों ने मृत्यु भोज में भोजन नहीं किया था वह लोग भी बीमार हैं, उन्हें भी उल्टी दस्त हो रही हैं। बिना भोजन किए बीमार मिलने से मामला और भी उलझता जा रहा हैं। वही PHI विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई और गांव के जल स्त्रोतों से सैंपल कलेक्ट किए जा रहे हैं, जिनकी जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी बीमार व्यक्तियों का गांव के शासकीय स्कूल में इलाज किया जा रहा है।

और सभी को निशुल्क दवाई वितरण भी की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि, अभी गांव में स्थिति सामान्य है कोई भी व्यक्ति रेफर नहीं हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसएस मालवीय द्वारा ग्राम में 03 दिवस तक नजर रखने हेतु ANM एवं CHO और आशाओं की ड्यूटी तैनात की है ताकि समय-समय पर गांव की जानकारी से अवगत कराया जा सके।

Leave a Reply