आगर जिले के गांव में 04 वर्षीय नाबालिक बच्ची की पिकअप वाहन की टक्कर से हुई मौत।

आगर जिले के गांव में 04 वर्षीय नाबालिक बच्ची की पिकअप वाहन की टक्कर से हुई मौत।

राजकुमार पत्रकार – आगर जिले के गांव में 04 वर्षीय नाबालिक बच्ची की पिकअप वाहन की टक्कर से मौत का मामला सामने आया है। आज शुक्रवार को आगर जिला अस्पताल पर स्थित पुलिस चौकी पर पदस्थ एएसआई आरएल पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि, आगर जिले के ग्राम सुंडी में पिकअप वाहन की टक्कर से एक 04 वर्षीय नाबालिक बच्ची दिशा पिता चीतर बंजारा की मौत हो गई। जिसे परिजन आगर जिला अस्पताल लेकर आए हैं। जहां पर पीएम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि बच्ची उसके घर के बाहर खेल रही थी तभी पिकअप चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर बच्ची को टक्कर मार दी जिसमें बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page