देर रात तक तेज़ आवाज़ में बजता डीजे साउंड, परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों एवं वृद्धजनों के लिए बना बड़ी परेशानी, आगर जिला प्रशासन नहीं उठा रहा कोई ठोस कदम

देर रात तक तेज़ आवाज़ में बजता डीजे साउंड, परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों एवं वृद्धजनों के लिए बना बड़ी परेशानी, आगर जिला प्रशासन नहीं उठा रहा कोई ठोस कदम

ओमप्रकाश – आगर मालवा। परीक्षा का मौसम चल रहा है, ऐसे में छात्रों को शांत और अनुकूल वातावरण की आवश्यकता होती है ताकि वे ध्यानपूर्वक पढ़ाई कर सकें। लेकिन शहर के कई इलाकों में देर रात तक तेज़ आवाज़ में बज रहे डीजे साउंड ने विद्यार्थियों की तैयारी में गंभीर बाधा उत्पन्न कर दी है। रात 10 बजे के बाद भी तेज़ ध्वनि में चल रहे लाउडस्पीकर और डीजे सिस्टम के कारण न सिर्फ छात्र, बल्कि आसपास के लोगों को भी भारी असुविधा हो रही है।

छात्रों ने बताई अपनी परेशानी – छात्रों ने बताया कि शोरगुल की वजह से वे न तो मन लगाकर पढ़ पा रहे हैं और न ही समय पर सो पाते हैं। “परीक्षा सिर पर है, लेकिन रात में डीजे की आवाज़ इतनी तेज़ होती है कि किताब पर ध्यान ही नहीं जा पाता, स्थानीय निवासियों ने भी इस समस्या को लेकर नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि कई बार समझाने के बावजूद आयोजक ध्वनि स्तर कम नहीं करते। शोर-शराबे की वजह से बुजुर्गों और बीमार लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

प्रतिबंध के बावजूद भी देर रात तक तेज ध्वनि में बजाते डीजे साउंड – क़ानूनी तौर पर रात 10 बजे के बाद तेज़ आवाज़ में ध्वनि प्रदूषण फैलाना प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद कई जगह नियमों की खुली अवहेलना हो रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि परीक्षा काल में विशेष ध्यान देते हुए ऐसे आयोजनों पर सख़्त कार्रवाई की जाए ताकि छात्र बिना किसी व्यवधान के अपनी तैयारी कर सकें। लेकिन आगर जिला प्रशासन द्वारा इस कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसका खामयाजा छात्रों एवं आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

You cannot copy content of this page