आगर मालवा : जंगल में चली गोली, बाड़े से लौट रहे 13 वर्षीय बालक के सिर में फसी, इंदौर में हुई मौत, शिकारियों पर शक

आगर मालवा : जंगल में चली गोली, बाड़े से लौट रहे 13 वर्षीय बालक के सिर में फसी, इंदौर में हुई मौत, शिकारियों पर शक

ओमप्रकाश – आगर-मालवा. क्षेत्र के ग्राम घुराशिया में शनिवार शाम एक अत्यंत दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब 13 वर्षीय रवि उसके बाड़े में मवेशियों को चारा खिलाकर घर लौट रहा था इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाई गई वह गोली रवि पिता गोपाल सूर्यवंशी के सिर में जा लगी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी जान चली गई।घटना शनिवार शाम को उस वक्त हुई जब रवि अपने बाड़े में गाय बांधकर उन्हें चारा खिलाकर घर लौट रहा था। मृतक के बड़े भाई कन्हैया ने बताया कि रवि अचानक जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर से खून बहने लगा। परिवार को शुरू में लगा कि वह ठोकर खाकर गिरा है और पत्थर से वह घायल हुआ है और उसे सामान्य चोट लगी है, यह सोचकर परिजन उसे जिला अस्पताल आगर में इलाज कराने के लिए ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे उज्जैन रेफर कर दिया गया।

सिटी स्कैन में हुआ गोली का खुलासापरिजन जब घायल रवि को उज्जैन ले गए और वहां पर सिटी स्कैन कराया गया, तब मौत का असली कारण सामने आया। सिटी स्कैन रिपोर्ट में पता चला कि रवि के सिर में एक गोली फंसी हुई है। गोली आंख के पास लगी और सिर के पिछले हिस्से में जाकर फस गई थी। फिर घायल रवि को उज्जैन से इंदौर रेफर कर दिया जहां सोमवार सुबह 11 बजे के करीब उसकी मौत हो गई, डॉक्टरों के मुताबिक, अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

जंगल में शिकार के दौरान गोली लगने की आशंका – परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि गोली हर्ष फायर या फिर जंगल में शिकार के लिए चलाई गई थी। मृतक के भाई कन्हैया और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास बड़ा जंगल क्षेत्र है, जहाँ अक्सर जंगली खरगोश, सुअर और नील गाय के शिकार के लिए बाहरी लोग आते हैं। ग्रामीणों ने शिकायत की है कि वे कई बार जंगल में हो रहे अवैध शिकार की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने यह भी बताया कि गांव के घरों की दीवारों पर भी अक्सर गोलियों के निशान दिखाई देते हैं। ग्रामीणों ने इस घटना की गहन जाँच और शिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

You cannot copy content of this page