आगर मालवा। बुधवार देर शाम को NCB नारको टेस्ट इंदौर की टीम व ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा शिकायत मिलने पर टीम गठित कर सर्जिकल हॉस्पिटल के कैंपस में स्थित पटेल फार्मेसी पर पहुंची जहां पर टीम द्वारा जांच की कार्रवाई की गई इस दौरान टीम को NRS दवाई ट्रामाडोल की एंट्री को लेकर गड़बड़ी सामने आई जिसमें टीम द्वारा मौके पंचनामा बनाया गया। ड्रग इंस्पेक्टर रोशनी जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्रग को लेकर NCB नार्को टेस्ट ब्यूरो में शिकायत हुई थी

शिकायत के आधार पर NCB नार्को टेस्ट ब्यूरो इंदौर से एक टीम का गठन किया गया जिसमें सबइंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा, सब इंस्पेक्टर वैभव श्रीवास्तव, राकेश पांडे जांच के लिए आगर आए थे जिनके द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर को भी जांच में शामिल कर जांच के लिए आगर सुसनेर मार्ग पर स्थित सर्जिकल हॉस्पिटल के कैंपस में संचालित पटेल फार्मेसी पर पहुंचे जहां पर उनके द्वारा जांच की कार्रवाई की गई थी जांच में टीम को NRC की दवाई ट्रामाडोल की एंट्री को लेकर गड़बड़ी देखने को मिली जिसको लेकर उनके द्वारा मौके पर पंचनामा बनाया गया।

ड्रग इंस्पेक्टर ने यह भी बताया कि जिस ड्रग को लेकर शिकायत हुई थी उस ड्रग का फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया तो उसके ऑनलाइन और ऑफलाइन रिकॉर्ड में गड़बड़ी देखने को मिली, ओ.टी. में भेजे गए इंजेक्शन का कोई भी रिकॉर्ड टिम को नहीं मिला, जिस पर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फार्मेसी पर उपलब्ध ड्रग के उपयोग पर रोक लगाई हैं और ऑनलाइन और ऑफलाइन ड्रग की एंट्री में मिला अंतर बताने हेतु निर्देशित किया गया, इसके साथ टीम को और भी खामियां देखने को मिली है जिसमें जिसके नाम पर पटेल फार्मेसी चल रही है वह फार्मासिस्ट भी मेडिकल पर नहीं मिला अन्य प्रोपराइटर द्वारा मेडिकल का संचालन किया जा रहा था। इसको लेकर ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करेंगे और आगे कार्रवाई की जाएगी।
