भू माफिया के हौसले बुलंद, शासकीय नदी पर ही कर लिया अतिक्रमण, दो जेसीबी चला कर प्रशासन ने नदी को बचाया, लाल मिट्टी डालकर नदी को कर दिया था बंद

भू माफिया के हौसले बुलंद, शासकीय नदी पर ही कर लिया अतिक्रमण, दो जेसीबी चला कर प्रशासन ने नदी को बचाया, लाल मिट्टी डालकर नदी को कर दिया था बंद

राज कुमार – आगर मालवा। क्षेत्र मे भूमाफियाओ के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं की वे सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने की बात दूर है अब ये लोग नदियों को भी नहीं छोड़ रहे है. ऐसा ही एक मामला आगर जिला मुख्यालय पर सामने आया हैं. यहाँ कुछ भूमाफियाओ ने कॉलोनी काटने के नाम पर अपनी भूमि के अलावा पास से ही गुजर रही एक ऐतिहासिक नदी पर ही कब्ज़ा कर कॉलोनी काटने की योजना बना ली. ज़ब इस बात की भनक प्रशासन को लगी तो आनन-फानन प्रशासन की टीम मौके पर पंहुची और नदी पर किये गए अतिक्रमण को हटाकर नदी को मुक्त कराया गया।

Action on land mafia: जानकारी अनुसार इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला मुख्यालय से सुसनेर मार्ग पर करीब 03 किमी की दुरी पर राजनितिक रसूख रखने वाले कुछ भूमाफियाओ द्वारा कॉलोनी काटने की योजना बनाई जा रही थी. इसी बिच इन भूमाफियाओ की जमीन के समीप से ही ऐतिहासिक बाणगंगा नदी निकलती हैं वही इस नदी के दूसरी और कुछ भूमि रिक्त पड़ी हुई हैं. इन भूमाफियायों ने अपनी भूमि को समतल कराने के साथ साथ इस नदी के एक बड़े हिस्से पर कब्ज़ा करते हुवे उसमे लम्बी दुरी तक जल निकासी के लिए सीमेंट के पाइप डाल दिए और नदी को विलुप्त करते हुवे लाल मिट्टी (मुरम) डालकर उसे पूरी तरह से समतल कर दिया

ज़ब इस बात की जानकारी प्रशासन को लगी तो शुक्रवार सुबह से ही एसडीएम किरण वरवड़े, तहसीलदार अलोक वर्मा, कस्बा पटवारी महेश कुमार मालवीय अपनी टीम के साथ मौके पर पंहुचे और नदी पर अवैध रूप से किये गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई आरम्भ की गई. कार्रवाई के दौरान ज़ब अधिकारियो ने पाइप डालकर नदी की इस स्थिति को देखा तो वे सभी हटप्रभ हो गए. यहाँ ऐसी स्थिति बना दी गई थी की जैसे यहाँ पर कोई नदी ही न हो. प्रशासन की यह कार्रवाई शाम तक जारी रही. बता दे की इस नदी से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो बारिश के समय यहाँ पानी की प्राकृतिक रूप से निकासी न होने के कारण नदी विकराल रूप ले सकती थी साथ पास मे राष्ट्रीय राजमार्ग होने के चलते यह मार्ग भी पूरी तरह पानी से लबालब होने की आशंका थी।

You cannot copy content of this page