राज कुमार – आगर मालवा। 02 जून को कानड़ शिव पहाड़ी नहर के समीप कानड़ से पशु हाट बाजार में बकरे बेच कर घर जा रहे दो भाई को चाकू मारकर ₹120000 छीन कर फरार होने वाले तीन बदमाशों में से 01 बदमाश को कानड़ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बदमाश को ग्राम पंवासा से गिरफ्तार किया है। बता दें कि 02 जून को ग्राम रूपाखेड़ी निवासी दो चचेरे भाई आजाद पिता अहमद मुल्तानी उम्र 32 वर्ष और इरफान कानड़ के पशु हाट बाजार में बकरे बैचने आए थे जहां पर उन्होंने बकरे बेचे और ₹120000 लेकर घर जा रहे थे। दोनों भाई कानड़ की शिव पहाड़ी नहर के समीप पहुंचे थे। तभी यह तीन बदमाश सुजल पिता अर्जुन मालवीय, कार्तिक पिता कन्हैयालाल बैण्डवाल, आशीष पिता गणेश चौहान निवासी पंवासा द्वारा दोनों चचेरे भाई की मोटरसाइकिल रोक कर पैसे छीनने का प्रयास किया गया। जब दोनों भाई ने पैसे देने से मना कर दिया तो, उनके ऊपर तीनों बदमाशों ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और उनसे ₹120000 छीनकर फरार हो थे। उक्त घटना में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर प्रकरण दर्ज किया था। जिसके प्रकरण को कारण पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया गया और टेक्निकल एविडेंस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से ग्राम पवासा पहुंचे और एक आरोपी सुजल पिता अर्जुन मालवीय को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से पुलिस ने 10300 रुपए और घटना में उपयोग की गई एक पल्सर बाइक जप्त की गई। वहीं आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने उसके साथी कार्तिक और आशीष के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश जारी है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Posts
Agar Malwa Election Result 2023 आगर जिले की दोनों विधानसभा से कोन रहा विजेता, किसको मिले कितने वोट, देखने के लिए क्लिक करें THE HIND NEWS की लिंक पर
Agar Malwa Election Result 2023 : कल 3 नवंबर को आगर जिले की दोनों विधानसभा की मतगणना आगर उज्जैन रोड पर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में की जाएगी जिसको लेकर प्रशासन द्वारा मतगणना को लेकर तमाम तैयारियां कर ली गई है, बता विधानसभा आगर एवं सुसनेर की मतगणना 22-22 राउण्ड में सम्पन्न होगी, जिले की विधानसभा आगर एवं सुसनेर की मतगणना स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज आगर में की जाएगी, मतगणना केन्द्र पर प्रत्येक विधानसभा के लिए पृथक-पृथक मतगणना हॉल बनाए गये है, दोनों विधानसभा की मतगणना 22-22 राउण्ड में होगी, गणना हेतु विधानसभावार 14-14 टेबल भी लगाई गई तथा पोस्टल बैलेट की गणना हेतु अलग से टेबल रहेगी।
