आगर के लक्ष्मणपुरा में घर में फैला करंट, करंट की चेपेट में आने से 02 लोगों की हुई मौत, जिला अस्पताल में पीएम जारी।

आगर के लक्ष्मणपुरा में घर में फैला करंट, करंट की चेपेट में आने से 02 लोगों की हुई मौत, जिला अस्पताल में पीएम जारी।

राज कुमार – आगर के लक्ष्मणपुरा में एक घर में करंट फैल गया, जिसकी वजह से करंट की चपेट में आने से 02 लोग शिवानी और पिंकेश की करंट लगने से मौत हो गई। बता दें कि युवती घर के ऊपर कपड़े सुखाने गई थी, इस दौरान वह घर के ऊपर लगे टीन शेड पर करंट की चपेट में आ गई। और वही पर बेहोश हो गई। यह देख उसके पड़ोस में रहने वाला पिंकेश उसे संभालने गया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया और बेहोश हो गया। जिन्हें उपचार हेतु आगर जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों का आगर जिला अस्पताल में पीएम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। वहीं इस दुखद घटना की सूचना मिलने पर लक्ष्मणपुरा में शोक की लहर छा गई। इस घटना की वजह से दो परिवारों में गम का माहौल छा गया।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page