सीहोर में स्मार्ट मीटर का विरोध शुरू, कलेक्ट्रेट में लगाए बिजली विभाग के खिलाफ नारे

सीहोर में स्मार्ट मीटर का विरोध शुरू,  कलेक्ट्रेट में लगाए बिजली विभाग के खिलाफ नारे

कवि छोकर – सीहोर। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगाया जा रहा है स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को बिजली के बिल लगभग चार गुना ज्यादा आ रहे हैं इस बात से नाराज लोगों ने आज सीहोर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

जानकारी के अनुसार सीहोर में विद्युत वितरण कंपनी अपने बिजली उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगा रही है लेकिन स्मार्ट मीटर लग जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल सामान्य से काफी अधिक आ है इस बात को लेकर बिजली उपभोक्ताओं में और स्थानीय नागरिकों में तेजी से नाराजगी बढ़ती जा रही है आज बड़ी संख्या में नागरिक कलेक्टर कार्य में पहुंचे जहां बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और प्रशासन को

ज्ञापन सौंप कर इस बात का विरोध किया गया है कि जो स्मार्ट मीटर है जिसके कारण उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग में कुछ माह पहले ही मीटर बदले थे और बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जिसके कारण लाइट बंद होने के बाद भी मीटर रीडिंग बताता रहता है और लाइट जलती रहती है स्मार्ट मीटर का विरोधजिले में धीरे-धीरे बढ़ रहा था लेकिन आज लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है जिसमें बड़ी संख्या में शहरी और ग्रामीण नागरिक कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विद्युत वितरण कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

You cannot copy content of this page