आकर्षक झांकियां एवं अखाड़े के साथ ठाठबाट से सोमवार को निकलेगी बाबा बैजनाथ की शाही सवारी, एक लाख से अधिक भक्त होंगे शामिल

आकर्षक झांकियां एवं अखाड़े के साथ ठाठबाट से सोमवार को निकलेगी बाबा बैजनाथ की शाही सवारी, एक लाख से अधिक भक्त होंगे शामिल

राज कुमार – आगर मालवा। बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी, सावन माह के आखिरी सोमवार, 4 अगस्त को बड़ी धुमधाम से निकलेगी।शाही सवारी के दिन प्रातः 3ः00 बजे मंदिर के पट खुलेंगे, 3.30 बजे तक गर्भ गृह सफाई होगी, 3.30 से 4.00 बजे तक बाबा बैजनाथ का पंचामृत स्नान होगा। 4ः30 से 5ः00 के मध्य ब्रह्ममुहूर्त आरती होगी। 5.00 से 7.30 बजे तक गर्भ गृह में बाबा बैजनाथ के दर्शन एवं पूजन कर सकेंगे, इसके पश्चात् गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा

बाहर से ही दर्शन की व्यवस्था रहेगी। दोपहर 12ः30 बजे गर्भगृह में बाबा बैजनाथ का पूजन एवं आरती होगी, 1ः00 से 1.15 बजे तक बाबा बैजनाथ को पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, 1.15 से 1.30 के मध्य बाबा बैजनाथ चांदी की पालकी में सवार होंगे, इसके पश्चात शाही सवारी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी। जो परंपरागत मार्ग से होते हुए जिला जेल के सामने से गुजरेगी, जहां पुलिस जवानों द्वारा बाबा बैजनाथ को सलामी दी जाएगी। शाही सवारी 3ः30 बजे छावनी नाका पहुंचेगी, यहां से बैंड, झांकियों का कारवां जुड़ेगा।

ढोल-बाजे की अगवानी में बाबा बैजनाथ पूरे नगर का भ्रमण करेंगे। शाही सवारी 4ः30 बजे झंडा चौक, 6ः30 बजे गोपाल मंदिर, 8ः00 बजे सरकार वाडा तथा 11ः00 बजे तक पुरानी कृषि उपज मंडी पहुंचेगी, जहां बाबा बैजनाथ का पूजन होगा, इसके पश्चात् सवारी ससम्मान पुनः बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंचेगी। प्रतिवर्ष अनुसार भक्तजनों के लिये पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में भव्य भंडारा आयोजित किया होगा। कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने शाही सवारी में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्किंग कर यातायात व्यवस्था बनाएं रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करे। यहां- वहां वाहनों को खड़ा नहीं करे।


You cannot copy content of this page