आगर मालवा। कोतवाली पुलिस द्वारा 6 क्विंटल 13 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा का परिवहन करते हुए एक आरोपी विकर सिंह सिंह पिता मूलक सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया गया, आरोपी पंजाब के गागो बुआ गांव का निवासी है, आरोपी पुष्पा मूवी के तर्ज पर कंटेनर ट्रक के जरिए गांजे का परिवहन कर रहा था, आरोपी ने कंटेनर में डोडाचूरा को सोयाबीन फल के भूसे की बोरियो के बीच में छुपा कर तस्करी की जा रही थी, जिसे पुलिस द्वारा आगर सारंगपुर मार्ग पर गणेश घाटी के समीप से दबोचा गया, जिसके पास से पुलिस ने 01 करोड़ 22 लाख 72 हजार रूपए का अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया। इसके साथ आरोपी से पुलिस ने मोबाईल फोन, ट्रक, भूसा, केस आदि सामान जप्त किया गया, जिसकी कुल कीमत 01 करोड़ 53 लाख 46 हजार रुपए का मशरूका जप्त किया गया, जानकारी के मुताबिक आरोपी आगर सारंगपुर मार्ग के जरिए सुसनेर होते हुए पंजाब डोडाचूरा का सप्लाय करने जा रहा था, जिसे पुलिस द्वारा दबोच लिया गया। यह कार्रवाई आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय के नेतृत्व में की गई।
पुष्पा मूवी के तर्ज पर तस्करी, भूसे के बीच में डोडाचूरा का परिवहन, आगर कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 53 लाख का मशरूका जप्त
