Agar malwa news: स्कूली बच्चो को सनातन धर्म विरोधी ज्ञान बाटने का विरोध, ग्रामीणों ने किया जिला मुख्यालय पर चक्का जाम, प्राचार्य FIR दर्ज

Agar malwa news: स्कूली बच्चो को सनातन धर्म विरोधी ज्ञान बाटने का विरोध, ग्रामीणों ने किया जिला मुख्यालय पर चक्का जाम, प्राचार्य FIR दर्ज

राज कुमार – आगर मालवा। traffic jam: गत दिनों सोशल मीडिया पर पालखेड़ी शासकीय स्कूल के प्राचार्य का एक कथित आडियो वायरल हुआ था, ऑडियो में सनातन धर्म विरोधी को लेकर आज बुधवार को क़रीब आठ गांव के ग्रामीणों द्वारा आगर जिला मुख्यालय पर बड़ौद रोड़ चौराहे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

बता दें की गत दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मेसेज जो पी एम श्री हाई स्कूल पाल खेड़ी प्राचार्य कैलाश चंद्र मालवीय का है जिसमे प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में सनातन धर्म ब्राह्मण समाज विरोधी, बच्चो को मंदिरों में जाने से रोकने, अंग्रेजो के गुलामी काल को अच्छा बताने ,जिला कलेक्टर ,संभागआयुक्त, को

अपशब्द बोलने आदि विषयो पर विद्यालय के सभा हाल में उपस्थित बच्चो के सामने भाषण देने के कृत्यों की ग्रामीणों द्वारा निंदा करते हुए कार्यवाही की मांग की गई है।वही ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में फिर दर्ज की गई है, और ऑडियो को जांच में लेकर उसे पर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page