आगर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की हुई मौत, महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने के लगाया आरोप।

आगर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की हुई मौत, महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने के लगाया आरोप।

राजकुमार पत्रकार – आगर जिला अस्पताल में कल मंगलवार को ग्राम मल्लूपुरा निवासी एक महिला को जहर का सेवन में गंभीर अवस्था में उसके ससुराल पक्ष के द्वारा उपचार के लिए भर्ती कराया था। जिसकी उपचार के दौरान आज बुधवार को मौत हो गई, जिसकी घटना में महिला के मायके वालों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला को जहर देकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।

आज बुधवार 01 फरवरी को आगर जिला अस्पताल पर स्थित पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल मंगलवार को ग्राम मल्लूपुरा निवासी एक महिला को जहर का सेवन में गंभीर अवस्था में उपचार के लिए उसके ससुराल वालों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी उपचार के दौरान आज बुधवार को मौत हो गई, जिस पर कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर महिला के मृत शव का पीएम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वही इस मामले में महिला के मायके वालों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला को जहर देकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं, महिला के मायके वालों ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसे कल से ही जहर का सेवन वाली अवस्था उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन उन्हें इस बात सूचना नहीं दी गई थी, लेकिन जब महिला की आज मौत हो गई तो, उसके ससुराल वालों द्वारा उसके मायके वालों को सूचित किया गया। जब मायके वाले वहां पहुंचे तो महिला के मुंह से झाग निकल रहे थे। जिस पर महिला के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर महिला को जहर देकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। मायके वालों ने यह भी बताया कि महिला की शादी को करीब 12 वर्ष हो गए, लेकिन उसके ससुराल वालों के द्वारा आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिला के 2 बच्चे भी हैं जिसमें एक लड़का और एक लड़की है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page