आगर के निवासियों की पिकअप सनावद मार्ग पर खाई पलटी करीब एक दर्जन लोग घायल।

आगर के निवासियों की पिकअप सनावद मार्ग पर खाई पलटी करीब एक दर्जन लोग घायल।

राजकुमार पत्रकार – आगर के समीपस्थ ग्राम अरनिया तलाई के ग्रामीणों की यात्रियों से भरी पिकअप सनावद मार्ग पर ग्राम करौली के समीप पलटी खा गई। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से सनावद शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर सभी का इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी यात्री ग्राम अरनिया तलाई से ओम्कारेश्वर तीर्थ के लिए जा रहे थे। तभी सनावद मार्ग पर ग्राम करौली के पास उनका पिकअप वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। और पिकअप वाहन पलटी खा गया।

जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सनावद के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी घायलों का उपचार जारी है। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन ग्राम अरनिया तलाई से सनावद के लिए निकल पड़े हैं।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page