आगर जिला मुख्यालय पर 51 फिट के रावण के साथ-साथ 25-25 फिट के कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले का भी होगा दहन, दशहरा मैदान पर तीनों के पुतलों को किया खड़ा

आगर जिला मुख्यालय पर 51 फिट के रावण के साथ-साथ 25-25 फिट के कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले का भी होगा दहन, दशहरा मैदान पर तीनों के पुतलों को किया खड़ा

आगर जिला मुख्यालय पर नगर पालिका द्वारा दशहरा मैदान पर 51 फिट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, रावण के पुतले के साथ साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले का भी होगा दहन

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विजय दशमी के दिन आगर नगर पालिका द्वारा रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसकी तमाम तैयारियां नगर पालिका द्वारा कर ली गई हैं, नगर पालिका द्वारा 51 फिट के रावण के पुतले को दशहरा मैदान पर खड़ा कर दिया है।

इस बार रावण के पुतले के साथ – साथ 25-25 फिट के मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले का भी दहन किया जाएगा। रावण दहन के दौरान दशहरा मैदान पर रंगारंग आतिशबाजी भी की जाएगी तथा सूर्यास्त के बाद रावण का दहन किया जाएगा, आगर नगर पालिका ने नगर की जनता से अनुरोध किया है कि वह दशहरा मैदान पहुंचकर रंगारंग आतिशबाजी का आनंद लें तथा रावण दहन कार्यक्रम के सहभागी बने।

You cannot copy content of this page