हैवान ने नाबालिक का अपहरण कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, गांव से अपहरण कर शहर जाकर किया दुष्कर्म, आगर मालवा जिले की है घटना

हैवान ने नाबालिक का अपहरण कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, गांव से अपहरण कर शहर जाकर किया दुष्कर्म, आगर मालवा जिले की है घटना

राज कुमार – आगर मालवा। जिले के कानड़ थाने से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक हैवान ने एक नाबालिक लड़की का गांव से अपहरण कर शहर ले गया और वहां एक प्राइवेट लॉज में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, मामले में पुलिस ने हैवान पर अपहरण, दुष्कर्म व पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज कर महज 10 घंटे में उसे गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया।

कानड़ थाना प्रभारी राजकुमार दांगी ने जानकारी देते बताया कि एक नाबालिक लड़की अपने परिजन के साथ 26 मई को थाने पर आई थी और उसने बताया कि उसी के गांव का मनोहर पुरी गोस्वामी निवासी ग्राम पंचायत सेमली द्वारा गांव की पुलिया के यहां से उसका अपहरण कर उसे आगर बस स्टैंड ले गया जहां पर एक प्राइवेट लॉज में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से खत्म कर देगा, इसके बाद पुलिस ने नाबालिक लड़की की शिकायत पर मामले को जांच में लिया और दिनांक 26 मई को कानड़ पुलिस ने आरोपी मनोहर पुरी गोस्वामी पर अपहरण, दुष्कर्म व पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया।

You cannot copy content of this page