ram birth: आगर के जिला अस्पताल में जन्मे राम, डाक्टरों ने पुष्पहार से किया स्वागत

ram birth: आगर के जिला अस्पताल में जन्मे राम, डाक्टरों ने पुष्पहार से किया स्वागत

राज कुमार – आगर मालवा। ram birth: एक और पूरा देश रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह मे रमा हुआ है वहीं इस अद्भुत क्षण में आगर जिला अस्पताल में खुशी की किलकारियों ने जन्म लिया है जिला अस्पताल में औसत 07 से 10 प्रसव प्रतिदिन होते हैं, पर पर इस ऐतिहासिक क्षण में जिला अस्पताल में एक ही प्रसव हुआ है।

जिसमें प्रसूता महिला द्वारा एक बालक को जन्म दिया गया अद्भुत क्षण में हुए इस जन्म से परिवारजन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। परिवार जनों द्वारा बालक का नाम राम रखा गया वहीं जिला अस्पताल के चिकित्सकों व स्टाफ द्वारा प्रसूता का स्वागत कर खुशी का इजहार किया गया।

You cannot copy content of this page